आजमगढ़:पकड़े गए आत्महत्या के लिए उकसाने वाले

Azamgarh: Those who incited suicide were caught

आजमगढ़:सरायमीर थाने की पुलिस में आत्महत्या के लिए उकसाने वाले तीन अभियुक्त को गिरफ्तार गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।वादी देववरन यादव पुत्र चनरधन यादव ग्रा0 विशेषरपुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ मय हमराह सतेन्द्र यादव पुत्र स्व0 श्रीपत यादव, विपिन विश्वकर्मा पुत्र सूरज विश्वकर्मा, शिवम् विश्वकर्मा पुत्र स्व0 शोभनाथ विश्वकर्मा निवासीगण विशेषरपुर थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना आकर लिखित तहरीर दिया गया कि वादी की पुत्री रीना उम्र 27 वर्ष की शादी करीब 08 वर्ष पूर्व इन्द्रभान यादव सा0 करछा थाना सरायमीर आजमगढ़ के साथ हुयी थी । वादी की पुत्री के पति इन्द्रभान, ससुर जियालाल, सास चन्द्रावती, ननद शमा, भांजी ब्यूटी, जेठानी रीता द्वारा दहेज के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से वादी की पुत्री को प्रताड़ित किया जाता था जिससे क्षुब्ध होकर दिनांक 23.02.25 को 14.00 बजे वादी की पुत्री द्वारा फांसी लगा लिया गया। लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 69/25 धारा 108 बीएनएस बनाम 1. इन्द्रभान यादव पुत्र जियालाल (पति), 2. जियालाल यादव पुत्र अज्ञात (ससुर), 3. चन्द्रावति पत्नी जियालाल (सास), 4. रामा पुत्री जियालाल (ननद) निवासीगण ग्राम करछा थाना सरायमीर आजमगढ़, 5. ब्यूटी पुत्री पप्पू ग्रा0 भेडीया थाना फूलपुर आजमगढ़ (भांजी), 6. रीता पत्नी चन्द्रभान ग्रा0 करछा थाना सरायमीर आजमगढ़ (जेठानी) के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। सोमवार को उ0नि0 बासुदेव साहनी मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तों 1.इन्द्रभान यादव पुत्र जियालाल यादव सा0 करछा थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ 2. जियालाल यादव पुत्र स्व0 खुरभूर सा0 करछा थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ 3. चन्द्रावती देवी पत्नी जियालाल यादव सा0 करछा थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ को करछा मन्दिर के पास मेन रोड़ से समय करीब 13.50 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान माननीय न्यायालय किया गया।

Related Articles

Back to top button