ब्रेकिंग न्यूज़/आजमगढ़:ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से एक की मौत दूसरा हुआ घायल,हालत गंभीर देख डॉक्टर ने किया जिला चिकित्सालय रेफर
Azamgarh: One person died and another got injured after being hit by a tractor trolley, seeing his critical condition the doctor referred him to the district hospital

रिपोर्ट: रोशन लाल
आजमगढ़:बिलरियागंज थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बिलरियागंज के पास सोमवार की शाम ट्रैक्टर ट्राली की चपेट मे आने से एक युवक की मौत होगयी और दूसरा बुरीतरह से घायल होगया। आम जनता ने घायलों कों सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र् बिलरियागंज मे भरती कराया जहा डॉक्टर ने एक को मृत्यु घोषित किया और दूसरे की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर करदिया।मृतक का नाम अरशलान पुत्र सुहेल अहमद अशरफपुर कोतवाली जीयनपुर है।और घायल का नाम देवनारायन पुत्र राजेंद्र प्रसाद 20 वर्ष नगवा मैदों थाना बिलरियागंज आजमगढ़ है।बताया जाता है कि देवनरायन बाइक द्वारा आज़मगढ़ से अपने घर आरहा था।और अरसलान बाइक द्वारा बिलरियागंज से अपने घर अशरफपुर जारहा था।जैसे ही दोंनो अपनी बाइक से सरकारी स्पताल के पास पहुचे हैँ उसी बीच बिलरियागज से आजमगढ़ की तरफ तेज रफ्तार से जारही प्रेसर ट्रैक्टर ट्राली ने दोंनो बायिक सवार चालकों को अपने चपेट मे लेलिया जिससे अरसलन की मौत घटना स्थल पर ही होगयी और देव नारायन बुरी तरह घायल होगया। ट्रैक्टर चालक अपना वहाँन लेकर फरार होगया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस जाँच मे जुट कर कार्यवाई प्रारम्भ करदी थी।



