पिकप की चपेट मे आनेसे एक की मौत दूसरा हुआ घायल, परिजनों मे मचा हाहाकार पुलिस कर रही है कार्यवाई के लिए प्रार्थना पत्र का इंतजार

रिपोर्टर रोशन लाल

आजमगढ़:तहबरपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब यह दोनों युवक सड़क के किनारे बैठे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। और गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे युवक का इलाज चल रहा है। वही मामले की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।तहबरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले तबरेज 24 पुत्र गुलाबेश्वर गिलौली के रहने वाले हैं अपने दोस्त अब्दुल फहद 22 पुत्र बदरुद्दीन के साथ सड़क पर बैठकर आपस में बात कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने दोनों युवकों को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया जहां इलाज के दौरान तबरेज की मौत हो गई। वही इस बारे में थाने की पुलिस का कहना कभी शिकायत नहीं मिली है शिकायत मिलने पर मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button