आजमगढ़:सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर भाजपा युवा मोर्चा लालगंज के नेतृत्व में निकल जाएगी बाइक यात्रा
Azamgarh: On completion of 8 years of the government, a bike rally will be taken out under the leadership of BJP Yuva Morcha Lalganj

रिपोर्ट: चन्द्रेश यादव
अतरौलिया/आजमगढ़। सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर सरकार की नीतियों को जन जन पहुँचाने के उद्देश्य से जिला अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा लालगंज पुष्कर मिश्र के नेतृत्व में लालगंज लोकसभा के अंतर्गत आने वाले 5 विधानसभाओ में दिनांक 7 व 8 अप्रैल को अतरौलिया.फूलपुर.दीदारगंज. निजामाबाद.लालगंज में बाइक यात्रा का कार्यक्रम किया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिला अध्यक्ष भाजपा विनोद राजभर व जिला अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा पुष्कर मिश्रा के द्वारा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की एक बैठक कर पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर निर्देश दिया गया। सभी पांचो विधानसभा में विधानसभा के अभियान संयोजक भी बनाए गए है। पुष्कर मिश्रा ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु बाइक रैली निकाली जाएगी जिसके माध्यम से सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन पहुंचाने हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।..



