तीन बेटियों के साथ मां ने किया आत्म हत्या आखिर मां क्यों बन गई हत्यारन?

Mother committed suicide along with her three daughters. Why did the mother become a murderer?

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी
भिवंडी-भिवंडी शहर फेना गांव ईलाके की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एकही परिवार के ४ लोग फांसी लगाकर सामुहिक आत्म हत्या कर ली। इस घटना ने आस-पास के ईलाके में रहने वाले लोगों को बदमें मे डाल दिया है। इस सामुहिक आत्म हत्या में मां समेत उसकी तीन मासूम बेटियां सामिल हैं। यह घटना जिस किसी नें सुना उसके रोगटे खडे़ हो गये। और सोचने पर मजबूर कर दिया की मां की ममता आखिर इतनी क्रूर कैसे हो सकती है।?
भिवंडी शहर फेना गांव में पावर लूम चलाने वाला मजदूर शनीवार सुबह पवरलूम चलाकर घर आया और वह दरवाजा खट खटाने लगा कूछ देर बीत जाने के बाद दरवाजा नहीं खूला तो मृतक महिला का पति पावर लूम चाक लालजी बनवारी लाल भारती खिड़की से देखा तो उसके होश उड़ गये। घर के अंदर मेंं उसकी ३२ वर्षिय पत्नी पुनीता को और तीन बेटियां १२ वर्षिय नंदनी ७ वर्षिय ननेहा और ४ वर्षिय अन्नू फंदे में झूल रही थी। एकही परिवार के चार लोंगों की सामुहिक आत्महत्या करने वाले पडोंसियों ने बताया कि इनका पूरा परिवार दो वर्षों से यहां भाडे़ का रुम लेकर रह रहे थे। और इनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी।घटना की जानकारी मिलने पर शहर पुलिस स्टेशन के लोग घटना स्थल पर पहुंच कर चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्व, इन्द्रा गांधी उपजिला सरकारी अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी लेने के बाद वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक कृष्णदेव खराडे़ ने बताया कि एक ही परिवार के ४ लोंगों नें फांसी लगाकर सामुहिक आत्म हत्या कर ली है। पुलिस इस मामले में पुलिस को कोई सुसाईट नोंट नहीं मिला है। पुलिस इस मामले में जानकारी कर रही है कि हत्या या आत्म हत्या मानसिक तनाव या पारिवारिक विवाद तो नहीं है। परंतु इस सामुहिक आत्म हत्या ने फेना गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। और लोग सोचने मजबूर हैं कि आखिर ममता की मूर्ति मां और तीन मासूम बच्चियां मौत को कैसे गले लगा लिया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button