राष्ट्रीय लोक अदालत का किया गया आयोजन,कुल संदर्भित मामलों में से 47927 मामलों का हुआ निस्तारण
Organized by National Lok Adalat, disposal of 47927 cases out of total referred cases
भदोही। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में शनिवार को जनपद न्यायालय परिसर सरपतहां ज्ञानपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ जनपद न्यायाधीश अखिलेश दुबे ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया।इस दौरान जनपद न्यायाधीश ने कहा कि लोक अदालत मामलों के निस्तारण का सस्ता एवं समुचित साधन है। जिसके माध्यम से मामले त्वरित गति से निस्तारित हो जाते हैं। इसमें किसी प्रकार की न तो हार होती है ना तो जीत होती है। मामले अंतिम रूप से निस्तारित हो जाती है। उन्होंने दीवानी न्यायालय परिसर का भ्रमण कर वादकारियों से भी उनकी समस्याएं सुनी। न्यायिक अधिकारियों व बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि लोगो के मामलों को निस्तारित करें। जिससे उनको राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन का लाभ मिल सके।
लोक अदालत में निस्तारण के लिए कुल 60469 मामले संदर्भित किए गए। कुल 47927 मामलों का निस्तारण किया गया। आपराधिक मामलों में कुल 420754 रुपया अर्थदंड वसूल किए गए। सक्सेसन के मामले में कुल 519631 रूपए का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र निर्गत किए गए तथा बैंक के प्री लिटिगेशन मामलों में कुल 30059453 रूपए वसूले गए। एनआई एक्ट के मामलों में कुल 661000 रूपए समझौता धनराशि तय की गई। बिजली बिल बकाया संबंधित मामलों में रूपया 16224 रुपए की समझौता धनराशि तय की गई।
इस मौके पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय
रत्नेश मणि त्रिपाठी, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण बंश बहादुर यादव, अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत पवन कुमार तिवारी, अपर जिला जज प्रथम निवेदिता अस्थाना, अपर जिला जज एवं विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट पुष्पा सिंह,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आनंद कुमार मिश्र, जज सी.डि हरकिरन कौर, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट
आशीष कुमार सिंह आदि न्यायधीशों के द्वारा मामलों का निस्तारण किया गया।