जबलपुर में व्यापारी ने दुकान से जो भी लाभ होगा 50% भारतीय सेना को होगा समर्पित

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

जबलपुर:जम्मू काश्मीर स्थित पहलगाम में पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवादी घटना के बाद भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात पैदा हो गए हैं,दोनों और से लगातार सैन्य प्रतिक्रिया जारी है ।ऐसे में जबलपुर के आई टी आआई निवासी इलेक्ट्रिकल गुड्स के व्यापारी अमित नामदेव जो कि करमेता में अपनी दुकान संचालित करते हैं के द्वारा भारतीय सेना को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अनूठा प्रयास किया गया है । अमित के द्वारा अपनी दुकान के बाहर एक बैनर लगाया गया है जो इन दिनों पूरे जबलपुर में चर्चा का विषय बना हुआ है ।बैनर में अमित ने लिखवाया है कि जो भी उनकी दुकान से सामान ख़रीदता है उस बिक्री से जो लाभ प्राप्त होगा उसका आधा पैसा जी हाँ 50% की राशि भारतीय सेना को समर्पित होगी जिससे उनका देश सैन्य मामलो में वैश्विक स्तर पर और मजबूत बनें । उन्होंने बाकायदा पिछले माह हुए फायदे में से 50% राशि जो की 10000 रुपये है को भी ऑनलाइन नेशनल डिफेंस फण्ड में जमा करायी है ।अमित का यह जज़्बा ना केवल प्रशंसनीय है अपितु अनुकरणीय भी है । सीमा पर हमारे जवान लड़ते हैं परंतु अमित जैसे व्यापारी भी किसी फौजी से कम नहीं है जो इस प्रकार से सेना की सहायता कर सच्चे देशभक्त होने का फर्ज अदा करते हैं । यदि अमित की भाँति हमारे देश के प्रत्येक व्यापारी सोच रखने लगें तो हमारी सेना के पास इतना फण्ड होगा कि हम भविष्य में ना केवल सेना को तकनीकी रूप से सक्षम बनता देखेंगे अपितु सैन्य ताकत में हम अमेरिका और रूस से भी आगें होंगे ।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button