भिवंडी कांग्रेस की तरफ से स्व, राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर निकाली गई तिरंगा यात्रा
श्रद्धांजलि, आपरेशन सिंदूर के लिए सेना के शौर्य को सलाम
हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी
भिवंडी- ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत भारतीय सेना द्वारा किए गए शौर्य को सलाम करने के लिएऔर पहलगाम आतंकवादी हमले में शहीद हुए नागरिकों के प्रति सदभावना व्यक्त करने के लिए व स्वर्गीय राजीव जी गांधी की पुण्यतिथि पर आज भूतपूर्व आमदार व भिवंडी शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड अब्दुल रशीद ताहिर मोमिन के नेतृत्व में जिला कांग्रेस मुख्यालय से शहर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसका समापन राजीव गांधी चौक कल्याण रोड पर किया गया।
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी जी को सभी ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस बहुउद्देशीय यात्रा में पूर्व सांसद सुरेश टावरे, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के महासचिव तारिक फारूकी, जिल्हा कांग्रेस के महासचिव अर्शी आज़मी, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष आमिर नन्हे ख़ान,महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रुखसाना कुरैशी,शाहीन मोमिन,आबिद ख़ान ,जावेद फ़ारूक़ी,सोहेल ख़ान, डॉ नूर अंसारी,माज़ फ़ारूक़ी,समीर सैयद,कांग्रेस के पूर्व गट नेता शकील अंसारी पापा, पूर्व नगरसेवक वसीम अंसारी, पूर्व नगरसेवक जाकिर मिर्ज़ा , अल्पसंख्यक विभाग जिला अध्यक्ष हाजी नोमान ख़ान, आमिर खान बाबुल और सैकड़ो महिला वा पुरुष कार्यकर्ता शामिल थे।