झपटमार गिरोह पुन: सक्रिय दो महिलाओं का मंगल सूत्र छीना
Snatching gang is active again, Mangalsutra of two women snatched
हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी
भिवंडी-भिवंडी शहर में झपटमार गिरोह की सक्रियता से लोगो की परेशानी पुन: बढ़ती दिखाई दे रही है। शहर के अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं को आपना शिकार बनाते हुए २लाख ८२ हजार कीमत के दो मंगल सूत्र। छीन कर फरार हो गये। महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस में दर्ज किये किये गये मामले के अनुशार कामत घर रोड़ रहवाशी ईलाके के सिल्वर लीफ रेसिडेंसी में रहने वाली भारती अशोक शाह रविवार के दिन रात पौने नौ बजे के आस-पास अपनी दो पहिया एक्टिवा से घर जारही थी। जब वह कामत कलपतरू गार्डेन सोसायटी के पास सेे होकर गुजर रही थी उसी वक्त मोटर सायकल सवार दो अज्ञात लोंगों ने उनके गले से मंगल सूत्र लेकर फरार हो गये। दूसरी घटना अंजूर फाटा रेसिडेंसी आपार्टमेंट में रहने वाली ६० वर्षिय अनिला लीलाधर गोसरानी जूना आगरा रोड पर पैदल जा रही थी अज्ञात दो चाकी वाहन चालकों ने उनके गले से मंद सूत्र छीन कर फरार हो गये। नारपोली पुलिस ने दोनों मामले में महिला की शिकायत के आधार पर अज्ञात लोंगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जट गई है।