केंद्रीय जेल में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ,जेल में रहते हुए भी सौभाग्यशाली हैं बंदी
Shrimad Bhagwat Katha started in Central Jail, prisoners are fortunate even while being in jail
जबलपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल में शनिवार से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है जिसमें शिव मंदिर कचनार सिटी विजय नगर के मुख्य आचार्य एवं मां दक्षिणेश्वरी धाम के संस्थापक पंडित सुरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने बंदियों को श्री श्री मद भागवत कथा का रसपान कर श्रवण कराया गया। श्री मद भागवत कथा में बंदियों को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि कि आप सभी बड़े पुण्यवान हैं, जो जेल में बंद होते हुए भी आप लोगों को श्रीमद् भागवत महापुराण कथा श्रवण करने का सौभाग्य मिला है। क्योंकि कितने लोग जेल के बाहर सामान्य जीवन जीते हुए भी भागवत कथा का श्रवण नहीं कर पाते और आपको यह सहज ही प्राप्त हो रहा है। इसीलिए आप लोग सौभाग्य शाली हैं।श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण मात्र से जीव के सभी पापों का नाश हो जाता है।कथा में जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर और अप जेलर मदन कमलेश ने शास्त्री जी का पुष्प माला पहना कर स्वागत किया। इस दौरान उप जेल अधीक्षक मदन कमलेश, रूपाली मिश्रा, सहायक जेल अधीक्षक अंजू मिश्रा, प्रशांत चौहान, हिमांशु तिवारी, ओम प्रकाश दुबे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। पूजन अर्चन अमित शास्त्री ने संपन्न कराया।
जेल के अंदर निकली शोभायात्रा
श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ पर सर्वप्रथम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पूर्वी खंड में बैंड बाजों के साथ भक्तिमय वातावरण में शोभा यात्रा निकाली गई।जिसमें जेल के अधिकारी कर्मचारियों के साथ बंदी भगवान श्री कृष्ण के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट