Jabalpur news:बजाया शंख, घंत, थाली और पूंछ सिहोरा जिला कब बनाओगे? भाजपा संभागीय कार्यालय में सिहोरा वासियों ने किया प्रदर्शन
Jabalpur:When will you make Sihora a district? People of Sihora protested at the BJP divisional office.

जबलपुर लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन
जबलपुर – सिहोरा को जिला बनाए जाने का वादा करके आप सत्ता में आए, आपके दिग्गज नेताओं ने सिहोरा वासियों से सिहोरा जिला बनाने का वादा किया और अब आप भूल गए। इसलिए हम शंखा, घंटा थाली बजाकर आपको आपका वादा याद दिलाने आए हैं। यह कहना रहा दर्जनों सिहोरा वासियों का जिन्होंने आज भाजपा के संभागीय कार्यालय रानीताल जबलपुर पहुंचकर कार्यालय के बाहर घंटों तक शंख, बंटा और थाली बजा कर जोरदार प्रदर्शन किया।
नारे लगाए, पोस्टर से पाटा कार्यालय –
लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति के बैनर तले हो रहे प्रदर्शन में प्रदर्शन कारियों ने नारे लगा लगाकर पूछा कि उमा भारती कौन है? शिवराज सिंह चौहान कौन है? स्मृति ईरानी कौन है? संतोष बरकड़े कौन है? प्रदर्शनकारियों ने इन दिग्गज राजनेताओं के द्वारा की गई घोषणाओं की पोस्टर भी संभागीय कार्यालय की बाहरी दीवाल पर टांग दिए। इन पोस्टरों में राजनेताओं द्वारा की गई घोषणाएं और उनकी
तिथियां अंकित थी। साथ में पूछा गया था कि अब जिला सिहोरा कब ? इन्होंने की घोषणाएं भाजपा द्वारा सिहोरा जिला के संबंध में की गई घोषणाएं
सिहोरा को जिला बनाए जाने की मांग लगातार विगत 21 वर्षों से उठती रही है। विगत 2023 के विधानसभा चुनाव के पूर्व सिहोरा वासियों ने इस मांग को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार तक पहुंचाने हेतु अनेक प्रकार के लोकतांत्रिक आंदोलन, प्रदर्शन, ज्ञापन इत्यादि के आयोजन किए हैं। इस दौरान विधानसभा चुनाव के ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के द्वारा निम्न तिथियों में सिहोरा में सिहोरा वासियों से आम सभाओं में किए गए –
1 – भाजपा की विकास यात्रा के दौरान तत्कालीन केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल जी के द्वारा दिनांक 08.09.2023 को सार्वजनिक सभा में सिहोरा को 21 वर्ष पूर्व ही जिला बन जाना था ऐसा विचार व्यक्त करते हुए सिहोरा जिले की मांग का समर्थन किया गया था। साथ ही वादा किया कि भारतीय जनता पार्टी इस मुद्दे पर गंभीर है और शीघ्र ही इस दिशा में कोई कदम उठाएगी।
2- दिनांक 08.11.2023 को विधानसभा चुनाव के सिहोरा के भाजपा प्रत्याशी संतोष बरकड़े द्वारा बाबा लाल मंदिर प्रांगण में हुई आमसभा में सिहोरा वासियों से समर्थन मांगते हुए वचन दिया गया कि सरकार बनते ही भारतीय जनता पार्टी सिहोरा को जिला बनाए जाने की दिशा में कार्य करेगी।
3 – दिनांक 15.11.2023 विधानसभा चुनाव के ठीक पहले तत्कालीन केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी जी द्वारा पुराना बस स्टैंड सिहोरा में आयोजित आमसभा में सार्वजनिक रूप से भारतीय जनता पार्टी की ओर से सिहोरा वासियों से वादा किया गया कि आप भाजपा प्रत्याशी संतोष बरकडे को जिताए। जीतते ही सिहोरा को जिला बनाए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। उन्होंने स्वयं मुख्यमंत्री तक बात रखने का भी ठोस वचन दिया था।
4- दिनांक 16.11.2023 को तत्कालीन मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह जी चौहान द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक जबलपुर के सम्मानित श्री डॉक्टर जितेंद जामदार जी की मध्यस्थता में लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति के सदस्यों से मोबाइल पर वार्ता की गई। इस वार्ता में माननीय शिवराज सिंह जी चौहान ने भाजपा के प्रति विश्वास व्यक्त करने की अपील करते हुए विश्वास दिलाया था.
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



