शिव विवाह की कथा सुन झूम उठे श्रद्धालु
भलुअनी: देवरिया। स्थानीय नगर पंचायत स्थित मां भगवती पैलेस मे हो रहे 9 दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन शिवविवाह की कथा अयोध्या धाम से पधारे आचार्य धीरज कृष्ण महाराज ने, श्रद्धालुओं को कराया रसपान कथा सुनकर, झूम उठे श्रद्धालु। कथा व्यास आचार्य धीरज कृष्ण महाराज ने कहा कि पर्वत राज हिमाचल के घोर तपस्या के बाद उनके घर अवतरित माता पार्वती बचपन से ही बाबा भोलेनाथ की अनंन्य भक्त थी। एक दिन महर्षि नारद हिमांचल के घर पधारे, और भगवान शिव के साथ माता पार्वती के विवाह का संयोग बताया। उन्होंने बताया कि नंदी पर सवार होकर भोलेनाथ जब भूत पिचाशो के साथ बारात लेकर पहुंचे तो उन्हें देखकर पर्वतराज और उनके परिवार के लोग अचंभित हो गये। घर मे कोहराम मच गया, लेकिन माता पार्वती खुशी से भोलेनाथ को पति के रूप से स्वीकार कर लिया। शिव पार्वती का आराधना
भागवत का अभिन्न अंग है। इसके श्रवण से ही मनुष्य के सारे मानसिक व आत्मीय विकारो का अंत हो जाता है। शिव के प्रति समर्पण से भगवान श्रीराम का भी आशीर्वाद मिलता है। श्रीराम राम कथा जीवन जीना सिखाती है व सनातन धर्म के प्रति उनके जीवन मे संस्कार का निर्माण करती है। कथा के दौरान भजन गायक रघुपति जी व दीपक द्वारा गाये भक्ति गीतो से सैकड़ो की संख्या मे उपस्थित श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गये।
कथा के दौरान आचार्य विजय कौशल जी महाराज, राहुल मद्धेशिया, भरत वर्मा, संजय वर्मा, विनोद सिंह गुड्डू, मनोज कुमार मद्धेशिया, सहित सैकडो लोग मौजूद रहे।



