भगवान श्री राम के जन्म की कथा सुन सुनकर हर्षित हुए श्रद्धालु

Deoria news:Devotees were delighted to hear the story of Lord Shri Ram's birth

बरहज/देवरिया।भलुअनी, देवरिया। स्थानीय नगर पंचायत कस्बा स्थित मां भगवती पैलेस में चल रहे श्रीराम कथा के चौथे दिन राम के जन्म की कथा सुनहर्षित हो उठे, श्रद्धालु श्री राम कथा का रसपान कराते हुए आचार्य धीरज कृष्ण महाराज ने कहा कि भगवान का जन्म असुरों और पापियों का नाश करने के लिए हुआ था। उन्होंने कहा कि राजा दशरथ को जब तीन पन तक संतान नही हुआ तो वह अपने कुलगुरु वशिष्ठ के पास गए। जहां वशिष्ठ द्वारा श्रृंगी ऋषि से शुभ पुत्र कामेष्टि यज्ञ करवाया गया । यज्ञ कुंड से अग्नि देवता का प्रकट होकर राजा दशरथ को खीर प्रदान करते हैं। जिसके बाद राजा दशरथ द्वारा तीनों रानियों कौशल्या, कैकई और सुमित्रा को खीर देते है। उस खीर के खाने से तीनों रानियों को भगवान राम सहित भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न का जन्म हुआ।

उन्होंने कहा कि भगवान राम ने पृथ्वी लोक पर आकर धर्म की स्थापना की। उनका जन्म असुरों और पापियों का नाश करने के लिए हुआ था। भगवान राम ने बाल्यावस्था से ही असुरों का नाश शुरू कर दिया। संसार में जितने भी असुर उत्पन्न हुए सभी ने ईश्वर के अस्तित्व को नकार दिया और स्वयं भगवान बनने का ढोंग करने लगे लेकिन जब ईश्वर ने अपनी सत्ता की एक झलक दिखाई तो सभी धरा से ही समाप्त हो गए।
उन्होंने कहा मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन चरित्र अनंत सदियों तक चलता रहेगा। राम कथा में पिता के प्रति, मां के प्रति और भाई के प्रति प्रभु राम का जो स्नेह रहा वह सदा के लिए अमर है। इस दौरान भजन गायक रघुपति जी व दीपक जी ने राम भक्ति भजन द्वारा कथा सुनने सैकडो की संख्या मे आये श्रद्धालुओ को झूमने और मग्न होकर नांचने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान आचार्य विजय किशोर महाराज, आचार्य आदित्य त्रिपाठी, आचार्य कृष्णा जी, राहुल मद्धेशिया, रंजीत वर्मा, मोहन वर्मा, विजय मद्धेशिया, भरत वर्मा, रामज्ञान गौड, मनोज कुमार मद्धेशिया, बृजमोहन मद्धेशिया, विनोद मद्धेशिया, डां योगेश गुप्ता, दुर्गेश कान्दू, सहित सैकडो की संख्या मे श्रोता गण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button