Azamgarh :शादी का लालच देकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

शादी का लालच देकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना मुबारकपुर क्षेत्रांतर्गत एक नाबालिक पीड़िता को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर अभियुक्त श्यामसुन्दर चौहान पुत्र राजकुमार चौहान व उसका साथी मिथिलेश चौहान पुत्र बदामा चौहान निवासी ग्राम लाड़ो थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ द्वारा भगा ले जाने के सम्बन्ध मे सूचना प्राप्त हुई जिसके आधार पर मु0अ0सं0 349/2025 धारा 137(2)/87 BNS पंजीकृत है। जिसकी विवेचना उ0नि0 धर्मराज यादव द्वारा किया जा रहा है। विवेचना से अभियोग मे धारा 65(1) BNS व 3 /4(2) पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी है।
दिनांक 07.08.2025 को प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर शशि मौलि पाण्डेय के निर्देशन मे उ0नि0 धर्मराज यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त श्याम सुन्दर चौहान पुत्र राजकुमार चौहान निवाससी लाड़ो थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ उम्र करीब 19 वर्ष को समय 18.10 बजे नियमानुसार अपराध का बोध कराते हुए हिरासत पुलिस मे लिया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button