Azamgarh :हत्या के प्रयास में वांछित एक गिरफ्तार

हत्या के प्रयास में वांछित एक गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वादिनी असामी देवी पत्नी कैलाश चौहान निवासी खत्रीटोला थाना कोतवाली आजमगढ़ द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र कि मेरा पुत्र बजरंगी चौहान गोला मण्डी में पल्लेदारी का काम करता है। दिनांक 27.07.2025 ई0 को समय लगभग 2:30 बजे अपरान्ह चाय लेने के लिये बिल्लू गुप्ता पुत्र प्रमोद गुप्ता की चाय की दुकान जो श्याम साड़ी घर के बगल में है चाय लेने के लिये गया चाय मांगने पर चाय वाला दुकानदार बिल्लू गुप्ता पुत्र प्रमोद गुप्ता मेरे पुत्र बजरंगी को माँ बहन की भद्दी-भद्दी गालिया देने लगा मेरे पुत्र बजरंगी के मना करने पर बिल्लू गुप्ता क्रोधित हो कर जान से मारने की नियत से मेरे पुत्र बजरंगी के उपर गरम खौलती हुई चाय फेक दिया जिससे मेरा पुत्र बजरंगी बुरी तरह से झूलस (जल) गया तथा सडक पर गिरकर बेहोश हो गया । प्रार्थिनी ने डायल 112 नम्बर पर पुलिस को बुलाया और घटना की जानकारी दिया पुलिस को मौका (घटना स्थल पर पहुंचने के पहले बिल्लू गुप्ता चाय की दुकान छोडकर भाग गया पुलिस ने फोन करके एम्बुलेन्स बुलाया जिसमें बेहोश (मरणासन्न) मेरे पुत्र बजरंगी एम्बुलेन द्वारा सदर अस्पताल आजमगढ में भर्ती करवाया गया। इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 374/25 धारा 109/118(2)/352 बीएनएस दि. 6.8.25 को पंजीकृत किया गया।
आज शुक्रवार को उ0नि0 सूरज चौधरी, हे0कां0 संतोष तिवारी थाना कोतवाली आजमगढ़ द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त विकास गुप्ता उर्फ बिल्लू गुप्ता पुत्र प्रमोद गुप्ता निवासी फरासटोला थाना कोतवाली आजमगढ़ उम्र 40 वर्ष को समय 09.05 बजे फरासटोला से नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button