Azamgarh :दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार
दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
जहानागंज थाना अंतर्गत वादिनी ने थाना जहानागंज पर लिखित तहरीर दी कि दिनांक 17.7.2025 को शाम 5 बजे वादिनी की पुत्री घर से बिना बताये कही चली गयी है, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 239/25 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
आज सोमवार को उ0नि0 सुल्तान सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से वाँछित अभियुक्त अरविन्द कुमार पुत्र गुल्जारी लाल निवासी रानीपुर धरवारार थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 19 वर्ष को उसके घर ग्राम धरवारा से समय 9.35 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।



