आजमगढ़:गुंगी व बहरी,खोई लड़की को उसके परिजनो को सुपुर्द किया गया

आजमगढ़ जिले के बरदह थाने की पुलिस ने गुंगी व बहरी, खोई लड़की को उसके परिजनो को सुपुर्द किया,पूर्व की घटना/इतिहास– कल दिनांक 10.12.23 को रात्रि करीब 08.00 बजे बरदह बाजार में घुमती हुई एक गुंगी बहरी लड़की उम्र लगभग 15 वर्ष दिखी । थानाध्यक्ष कौशल कुमार पाठक द्वारा जोन व जनपद के सभी थानो को डीसीआर के माध्यम से व जरिये ह्वाटस एप उक्त लड़की के सम्बन्ध में अवगत कराया गया । तब जानकारी हुई कि उक्त लड़की थाना फूलपुर निवासी आलम खान ग्राम बिसेखा की लड़की आयशा है । तब परिजनो से सम्पर्क कर उन्हे थाना बरदह पर बुलाया गया तो परिजनो द्वारा बताया गया कि आयशा कि दिमागी हालत ठीक नही है तथा वह गुंगी व बहरी भी है जो कल दिनांक 10.12.23 को दोपहर 02.00 बजे घर से निकल गयी थी काफी खोजबीन के बाद भी नही मिली । आयशा की पहचान कराते हुए आज दिनांक 11.12.23 को उसकी माता मोमिना खातून व पिता आलम खान की सुपुर्दगी में दिया गया ।




