UP news:हजारों साल नर्गिस अपनी बेनूरी पे रोती है,जहां बजती है शहनाई वही मातम भी होती है,बारात आने से पहले दुल्हन की हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम

रिपोर्ट: रोशन लाल
यूपी के कानपुर में घर में शादी को लेकर खुशियों का माहौल था और लड़की वाले बारात स्वागत की तैयारी में जुट गए थे। बस बारातियों का आना बाकी था। लेकिन अचानक दुल्हन को ऐसी हालत में देखकर पूरे परिवार में हड़कंप मच गया।चारों तरफ चीख पुकार मच गई। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला।मामला सेन पश्चिमपारा थानाक्षेत्र के गोपाल नगर आरा मशीन रोड का है। जहां शादी में बारात वाले दिन दुल्हन नहाने के लिए बाथरूम गई थी। बाथरूम में जब को आहट नहीं मिली तो घर वालों को शक हुआ। जिसके बाद घर वालों ने काफी देर तक बाथरूम का दरवाजा खटखटाते रहे, लेकिन दुल्हन ने दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद परिवार के लोगों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ दिया। बाथरूम के अंदर दुल्हन की हालत देखकर मां के होश उड़ गए। पूरे परिवार में मातम का माहौल हो गया।दरअसल, यहां रहने वाली 25 साल की युवती की शादी बर्रा में तय हुई थी। दुल्हन को नहाने के बाद पार्लर जाना था। लेकिन जब वो बाथरूम गई तो बाहर नहीं आई इससे घर वालों को शक हुआ, जिसके बाद बाथरूम का दरवाजा तोड़ा गया। बाथरूम के अंदर दुल्हन के मुंह से झाग निकल रहा था। आनन-फानन में परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दुल्हन के शव को पीएम के लिए भेज दिया। वहीं बेटी की मौत से मां कुसुम और भाई प्रवीण का रो-रोकर बुरा हाल है। सेन पश्चिमपारा थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।बताया जा रहा है कि दुल्हन ने बाथरूम में जाकर जहर खा लिया और उसकी मौत हो गई। दुल्हन ने ऐसा कदम क्यों उठाया है इस बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। बेटी की मौत से दुल्हन की मां की हालत खराब हो गई। भाई का भी रो-रोकर बुरा हाल था। मां बार-बार यही कह रही थी कि आज तो बेटी की डोली उठनी थी। डोली की जगह अब उसकी अर्थी उठेगी।



