आजमगढ़:बस ने साइकिल सवार फेरी वाले को मारी टक्कर,जिला अस्पताल रेफर,बस भी पलटने से बाल बाल बची,ड्राइवर और कंडक्टर बस छोड़कर हुए फरार

गंभीरपुर /आजमगढ़।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर के पास मंगलवार को दोपहर लगभग 3:00 बजे यात्रियों से भरी रोडवेज की एक बस साइकिल सवार एक फेरी वालों को टक्कर मार दी और ड्राइवर ने बचाने का प्रयास किया लेकिन बस हाइवे के किनारे पर जाकर टिकी और पलटने से बाल बाल बची। जानकारी के मुताबिक सीता पुर जिला निवासी रोशन अली उम्र 70 वर्ष पुत्र सोहराब फरिहा में अपने अन्य साथियों के साथ किराए पर रूम लेकर रहता है और फेरी कर अपना और अपने परिवार का जीवन यापन करता है रोज की वह फेरी करने बिंद्रा बाजार की तरफ जा रहा था जैसे ही वह रसूलपुर सिक्स लेन पर पहुंचा सामने से आ रही यात्रियों से भरी बस ने उसे टक्कर मार दी और बस पलटने से बाल बाल बची जहां साइकिल सवार फेरी वाला घायल हो गया वही ड्राइवर और कंडक्टर बस छोड़कर मौके से फरार हो गए। घायल सोहराब को आनन फानन में लोग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर लेकर जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।



