जौनपुर:बैंक आफ बडौदा शाखा में ग्राहक गोष्ठी का हुआ आयोजन

रिपोर्ट- शमीम
मडियाहू, जौनपुर ।स्थानीय नगर में बैंक ऑफ़ बडौदा के शाखा परिसर में ग्राहक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा प्रबंधक श्री रितेश कुमार यादव ने किया।बताया जाता है कि कार्यक्रम बैंक ऑफ़ बडौदा वाराणसी- टू के क्षेत्रीय प्रमुख श्री ब्रह्मानंद द्विवेदी व उप क्षेत्रीय प्रमुख श्री हरिशंकर प्रसाद के मार्गदर्शन में हुआ।रोहित केसरी, राजेश यादव ,वीरेंद्र सिंह, बैंक कर्मचारियों के साथ साथ सैकड़ों की संख्या में बैंक ग्राहक मौजूद रहे।



