रंगबाज दुल्हन का कारनामा शादी के 5 महीना बाद ही अपनी ही कोख से जन्मा बच्चा लेकर पहुंची और कड़िया हंगामा
लेकिन सच क्या है यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा ।

रिपोर्ट:रोशन लाल
हिंद एकता टाइम
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के नगर पंचायत करारी से चौंका देने वाली खबर सामने आई है। यहां ब्याही एक विवाहिता शादी के पांच महीने 12 दिन बाद ही मां बन गई। इसकी जानकारी होते ही ससुरालियों को जोर का झटका लगा।सोमवार की सुबह ससुराल पहुंची महिला को ससुरालियों ने अपनाने से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। करारी कस्बे की एक महिला ने बताया कि उसने अपने बेटे का विवाह 20 मई 2023 को संदीपन घाट क्षेत्र में किया था।
शादी के कुछ महीने बाद बहू मायके चली गई। वहां फेरे लेने के ठीक पांच माह 12 दिन बाद दो नवंबर को उसने बेटी को जन्म दिया। इसकी जानकारी होते ही ससुराली सन्न रह गए। उनका कहना है कि लोकलाज के डर से उन्होंने अभी तक चुप्पी साध रखी थी।
घर में घुसने से किया मना
सोमवार सुबह ससुराल पहुंची बहू को घर में घुसने से मना किया गया तो आरोप है कि उसने गाली-गलौज करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। यह देख मौके पर लोगों का मजमा लग गया। आखिरी में सास व बहू दोनों तहरीर लेकर थाना पहुंचीं।करारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। बातचीत की जाएगी। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो प्रकरण परिवार परामर्श केंद्र भेज दिया जाएगा।



