आजमगढ़:भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली बाइक यात्रा

रिपोर्ट:विवेकानंद पांडे

दीदारगंज – आजमगढ़:भाजपा युवा मोर्चा दीदारगंज मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत बुधवार को बाइक यात्रा निकाली। बाइक यात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में युवा भाजपा नेता प्रदुम्न मिश्रा व विशिष्ट अतिथि के रूप में समर बहादुर सिंह जिला महामंत्री भाजयुमो लालगंज मौजूद रहे। बाइक यात्रा दीदारगंज अंबारी रोड से आरंभ होकर खरसहन, पूराकिशुनी, महुवारा, नूरपुर, होते हुए पुष्प नगर में समाप्त हुई। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रदुम्न मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीदारगंज गौरव मिश्रा, सत्येंद्र मिश्रा, कुंदन सिंह, देवानंद कल्लू, शुभम मिश्रा आदि भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button