Jabalpur news:कैंट बोर्ड की तानाशाही के विरोध में विधि छात्र संघ का धरना,अस्थाई ठेले टपरे लगाने वालों पर किए गए कार्रवाई का विरोध
Law Students' Union staged a sit-in protest against the dictatorship of the Cantt Board and against the action taken against those setting up temporary carts and stalls.

जबलपुर के कैंट बोर्ड के द्वारा सदर और गोराबाजार क्षेत्र में सड़क किनारे अस्थाई ठेले टपरे लगाकर व्यापार करने वालो के विरुद्ध कार्रवाई कर ठेले टपरे जब्त किए जाने के विरोध में छात्र विधि संघ ने गरीब ठेले टपरे लगाने वाले लोगो के पक्ष में कैंट बोर्ड का घेराव करते हुए धरना दिया गया।इस दौरान कैंट सीईओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।जहा छात्र विधि संघ के अध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा की कैंट बोर्ड के द्वारा अतिक्रमण बताकर जिस प्रकार से सदर और गोरबजार क्षेत्र में गरीबो के ठेले को जब्त कर उन्हें अस्थाई ठेले टपरे नही लगाने दिया जा रहा है।जिसके विरोध में छात्र विधि संघ ने कैंट बोर्ड का घेराव करते हुए मांग की है की जिन गरीबो के तानासाही करते हुए कैंट बोर्ड ने ठेले टपरे जब्त किए और तोड़े उन्हें उनके ठेले वापस किये जायें।साथ ही उन गरीबो को जो ठेले टपरे लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते है उन्हें स्थाई जगह दी जाए।वही अगर कैंट बोर्ड उनकी मांगे पूरी नही करता है तो गरीब व्यापारियों के साथ मिलकर छात्र विधि संघ उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



