Jabalpur news:हत्या प्रयास से लेकर वसूली तक,27 केस वाले संजू पटेल पर NSA
क्षेत्र में दहशत फैलाने वाला संजू पटेल अब NSA में बंद

जबलपुर के रांची थाना क्षेत्र में रहने वाले छात्र बदमाश संजू पटेल को सा के तहत गिरफ्तार करते हुए कारागार में निरुद्ध कराया गया है। थाना प्रभारी उमेश गोलानी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्वकर्म मोहल्ला पुरानी बस्ती निवासी संजू पटेल लगातार 2017 से अपराध घटित करते आ रहा है जिसके विरुद्ध हत्या का प्रयासविस्फोटक पदार्थ अधिनियम, अवैध वसूली, चोरी, आबकारी, आर्म्स एक्ट, मारपीट आदि के 27 अपराध पंजीबद्ध है, जिसके विरूद्ध समय समय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी, आरोपी संजू पटेल के आपराधिक कृत्यों के कारण क्षेत्र में भय एवं आतंक का वातावरण इतना अधिक निर्मित हो गया है लोग सूचना देने एवं रिपोर्ट करने से डरते है एवं असुरक्षित महसूस करते हैं।
शातिर बदमाश संजू पटेल के विरूद्ध एन.एस.ए. का प्रकरण तेैयार कर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया,
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



