Azamgarh News: बागबहार उपकेंद्र में मेंटेनेंस कार्य, मित्तुपुर-पवई क्षेत्र में आज 10 घंटे बिजली बाधित रहेगी

मित्तुपुर पवई/आजमगढ़
सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि आज 9 दिसंबर को बागबहार उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति लंबे समय के लिए बाधित रहेगी। उपकेंद्र बागबहार पर 33 केवी सर्किट ब्रेकर की स्थापना का कार्य प्रस्तावित है, जिसके चलते बिजली सप्लाई सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक बंद रहेगी।
यह जानकारी विद्युत उपकेंद्र अधिकारी बागबहार द्वारा दी गई है। संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे आवश्यक तैयारियाँ पहले से कर लें और सहयोग प्रदान करें।



