Azamgarh News: बिलरियागंज के श्री श्री राधा कृष्ण शिव मंदिर का स्थापना दिवस धूमधाम से सम्पन्न, हरि कीर्तन व भव्य भंडारे में उमड़ा जनसैलाब

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

बिलरियागंज के श्री श्री राधा कृष्ण शिव मंदिर का स्थापना दिवस धूमधाम से सम्पन्न, हरि कीर्तन व भव्य भंडारे में उमड़ा जनसैलाब

आज़मगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना अंतर्गत श्रीनगर (सियरहां) स्थित श्री श्री राधा कृष्ण शिव मंदिर का स्थापना दिवस (वर्षगांठ) मंगलवार को बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों में क्षेत्रभर से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। यह मंदिर 9 दिसंबर 2008 को स्थापित किया गया था। इसके संस्थापक स्व.श्री श्याम देव राय रहे,जबकि मंदिर का विधिवत उद्घाटन श्री रामविलास वेदांती जी महराज उपाध्यक्ष अयोध्या राम जन्मभूमि न्यास द्वारा किया गया था। उस समय विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के धर्मार्थ मंत्री राजेश त्रिपाठी उपस्थित थे।
आज के कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का इस मंदिर से विशेष जुड़ाव रहा है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के निर्माण के समय यह मंदिर बीच में आ रहा था, लेकिन मंदिर की महत्ता को देखते हुए शासन स्तर से मार्ग को दो फाड़ में विभाजित करना पड़ा। इस निर्णय को स्थानीय लोग मंदिर के प्रति आस्था और सम्मान का प्रतीक मानते हैं।
वर्षगांठ के तहत सोमवार को मंदिर परिसर में 24 घंटे का ‘हरे राम–हरे कृष्ण’ हरि कीर्तन आयोजित किया गया, जिसमें भक्तगण लगातार शामिल होकर भक्ति-रस में डूबे रहे।
मंगलवार दोपहर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें पूरे क्षेत्र से सैकड़ों लोगों ने पहुँचकर प्रसाद और भंडारे का भोजन ग्रहण किया।
मंदिर के पुजारी पंडित आदर्श ओझा के संचालन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। आयोजन को सफल बनाने में राजेश सिंह, विक्रम सिंह, डॉ. संतोष राय, श्रीनिवास राय, प्रदीप राय और जितेंद्र राय, उमेश राय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा यह दो दिवसीय आयोजन पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button