Jabalpur news :दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार जीजा और साली की मौत पत्नी को भी आईचोट 

Brother-in-law and sister-in-law riding a bike died in a tragic road accident, wife also got injured.

जबलपुर मध्यप्रदेश

जबलपुर पाटन रोड पर पाटन के पहले एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन ने बाइक में सवार ही युवक उसकी पत्नी और उसकी साली को टक्कर मार दी। जिससे इस घटना में बाइक पर सवार युवक और उसकी साली की मौत हो गई वहीं पत्नी को भी चोटें आई है हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर है बताया जाता है कि बेलखेड़ा के झलोन गांव का रहने वाला चंदन सिंह अपनी पत्नी प्रीति बाई के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर जबलपुर जा रहा था बीच रास्ते में उसने अपनी साली सेवती बाई को बैठाया और जबलपुर इलाज के लिए ले जा रहा था जैसे ही ग्राम गुरु पिपरिया के पास पहुंचे इसी दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक चंदन और उसकी पत्नी प्रीति और साली सेवती ठाकुर को टक्कर मार दी। इस हादसे में चंदन और उसकी साली सेवती ठाकुर को गंभीर चोटें आई जिन्हें इलाज के लिए पाटन अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी मौत हो गई।वहीं प्रीति को भी मामूली चोट आई है जिसका इलाज पाटन अस्पताल में कराया गया। वही पाटन पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुट गई है.

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button