Jabalpur news:दुर्घटना के बाद भी नहीं सुधरा सिस्टम, जनता की जान पर मंडरा रहा खतरा
विभागीय अधिकारी गायब, पटरियों पर खतरा बरकरार

बीते दिनों हुए मदन महल स्टेशन के पास में रेल दुर्घटना के बावजूद भी अभी तक रेलवे ने सिख नहीं ली है यही कारण है कि अभी भी लोग प्लेटफार्म से नीचे उतरकर पटरियों को पार करते हुए दिखते नजर आ रहे हैं। वही कोई भी विभागीय अधिकारी या रेलवे पुलिस द्वारा उन पर रोक-टोक नहीं लगाई जा रही है इसे रेलवे प्रशासन की उदासीनता कहे या फिर दोबारा दुर्घटनाओं को आमंत्रण देने की स्थिति दोनों ही स्थितियों में आम जनता की जान से खिलवाड़ खुलेआम किया जा रहा है। वही इस पूरे मामले में विभागीय अधिकारियों ने मौन व्रत धारण कर लिया है अब देखना यह है कि रेलवे प्रशासन पूर्व में हुई दुर्घटना से कोई सीख लेता है या फिर उसकी उदासीनता के चलते एक नई दुर्घटना घटित होती है।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



