Jabalpur news:फिल्मी स्टाइल में ब्रिज के रेलिंग तोड़ते हुए 15 फिट नीचे गिरी कार

In a filmy style, the car broke the railing of the bridge and fell 15 feet down.

कार के उड़े चीथड़े कार सवार सभी लोग बाल बाल बचे

 

जबलपुर के संजीविनी नगर थानांतर्गत कछपुरा ब्रिज में देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होते हुए फिल्मी में स्टाइल में ब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए 15 फिट नीचे सड़क पर गिर गई ।वही कार जैसे ही नीचे गिरी तो धमाके जैसी आवाज सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुच गए।वही कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था।लेकिन गनीमत यह रही की कार के इस दौरान एयरबैग खुल गए जिससे कार में बैठे 4 लोग बाल बाल बच गए जिन्हें किसी प्रकार की चोटे नही है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार से बाहर निकलने के बाद कार सवार लोग कार लेकर मौके से चले गए।वही सुबह ब्रिज के रेलिंग टूटी हुई देख राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।इस संबंध में थाना प्रभारी संजीविनी नगर ने बताया की देर रात एक कार कछपुरा ब्रिज से नीचे गिर गई थी जिसमे बैठे कार सवार लोग सुरक्षित बच गए और वह रात में ही अपनी कार लेकर चले गए।बरहाल मामले की जांच की जा रही है ।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button