आजमगढ़:विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ आयोजन,पूर्व मंत्री डॉ कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने बोली बड़ी बात

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ जिले के ब्लॉक मुहम्मदपुर के ग्राम पंचायत फैजुल्लाहपुर व मुहम्मदपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोगो को मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड ,आवास, सबको शौचालय आदि की सुविधा देकर गांव को सुदृढ़ ,सुंदर व सशक्त बनाने के लिये सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को गांव में भेज कर सभी योजनाओं का लाभ दिलाने कस कार्य कर रहें है सरकार गरीबों तक अपनी योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने के लिए संकल्पित हैं।
भाजपा मंडल अध्यक्ष अवधेश कुमार ने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि शासन की योजनाओं को जंजीर तक पहुंचाने का कार्य करें।
एडीओ पंचायत श्रवण कुमार ने विकसित भारत संकल्प यात्रा में शासन के दिशा निर्देशों को बताया और भारत को विकसित बनाने के लिए शपथ दिलाई। और कहा कि एक ही छत के नीचे गांव के लोगों को सभी योजनाओं का लाभ मिलेगा,इस अवसर पर मुख्य रूप से एडीओ समाज कल्याण ऋषिकेश, एडीओ कृषि जयराम सिंह, कृषि प्राविधिक सहायक रामप्रीत, ग्राम प्रधान दिनेश कुमार, प्रधान इकबाल उर्फ चुन्नू , प्रधान दिनेश कुमार,ग्राम विकास अधिकारी मनीष यादव लेखपाल शिवकुमार सिंह , शिवबचन यादव, सन्तोष कुमार, विनोद यादव,अनिल मौर्य, सुनील कुमार ,कंचन भारती, अल्का, सुनील कुमार गुप्ता ,मेराज ,आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button