Jabalpur news:होटल उत्सव के संचालक पर गुंडागर्दी का आरोप, कार छीनने की शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित

जबलपुर में कार लूट का आरोप, होटल उत्सव के संचालक समेत चार नामजद

जबलपुर के रसल चौक स्थित होटल उत्सव के संचालक के ऊपर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गुंडागर्दी करने और एक आदमी की कर छीन लेने की शिकायत को लेकर पहुंचे पीड़ित लक्की सलूजा ने होटल उत्सव के संचालक हर्षवर्धन सिंघाई अभिनव सिंघाई और चंद्रशेखर राय ऑफ चंदू सहित एक मुस्लिम व्यक्ति के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे पीड़ित जानकारी देते हुए बताया कि उसका हर्षवर्धन सिंघाई के साथ ब्याज पर पैसों का लेनदेन था वह समय तक कृष्णा कारागार में था इस दौरान उसके एक रिश्तेदार राजवीर छाबड़ा की कार जो की लकी सलूजा के पास थी जब रसल चौक से गुजरी तो होटल उत्सव के संचालक हर्षवर्धन सिंघाई अभिनव सिंघाई और चंद्रशेखर राय ऑफ चंदू सहित एक मुस्लिम व्यक्ति द्वारा उनकी कर को बीच रास्ते में रोक कर जबरन छुड़ा लिया गया और गुंडागर्दी करते हुए पैसों की मांग की गई। जब इस बात की भनक पीड़ित पक्ष को लगी तो वह सीधे पुलिस की शान में पहुंचा उसने पुलिस से निवेदन किया है कि होटल उत्सव के मालिक काफी रसूखदार और राजनीतिक पकड़ वाले हैं इसलिए उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच किए जाने की मांग की है।

 

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button