Jabalpur news:जबलपुर मेडिकल कॉलेज में सफाई कर्मियों और वार्ड बॉय की हड़ताल, मरीज बेहाल
जबलपुर मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई, सफाई कर्मी हड़ताल पर

जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सफाई कर्मियों और वार्ड बॉय ने हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के चलते मेडिकल परिसर में जगह-जगह गंदगी फैल गई है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सफाई कर्मियों और वार्ड बॉय का आरोप है कि उन्हें लंबे समय से वेतन नहीं दिया गया है। इसके साथ ही प्रोविडेंट फंड को लेकर भी कर्मचारी नाराज हैं। कर्मचारियों ने मेडिकल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
हड़ताल का सीधा असर अस्पताल की व्यवस्थाओं पर साफ दिखाई दे रहा है। वहीं, मेडिकल प्रशासन का कहना है कि कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर बातचीत की जा रही है और जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया है।
बाइट – नवनीत सक्सेना, डीन, मेडिकल कॉलेज जबलपुर
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट।



