Jabalpur news:3 करोड़ 50 लाख रुपये की धान की हेराफेरी के मामले में खरीदी केंद्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

जबलपुर/मध्यप्रदेश

 

3 करोड़ 50 लाख रुपये की धान की हेराफेरी के मामले में खरीदी केंद्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

 

बोरियों में भरी गई थी 40 किलो की जगह 35 किलो धान

 

कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर वृहताकार सहकारी संस्‍था मझौली द्वारा संचालित खरीदी केंद्र में 3 करोड़ 53 लाख 79 हजार 830 रुपये कीमत की धान के उपार्जन में की गई हेराफेरी के मामले में खाद्य विभाग द्वारा मझौली थाने में खरीदी केंद्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर आपरेटर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। खरीदी केन्‍द्र प्रभारी और कम्‍प्‍यूटर ऑपरेटर से इस राशि की वसूली भू-राजस्‍व की बकाया राशि के रूप में की जायेगी।

 

जिला आपूर्ति नियंत्रक से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार वृहताकार सहाकारी संस्‍था मझौली द्वारा संचालित श्रीजी वेयर हाउस (136) पिपरिया में संचालित धान उपार्जन केन्‍द्र में खरीदी केन्‍द्र प्रभारी रत्‍नेश भट्ट और कम्‍प्‍यूटर ऑपरेटर अमन सेन द्वारा अनुचित लाभ कमाने के उद्देश्‍य से बिना भराई, तुलाई, सिलाई एवं बिना रेडी टू ट्रांसपोर्ट किये 14 हजार 934.50 क्विंटल धान की आवक और उपलब्‍धता के बगैर ई-उपार्जन पोर्टल पर ऑनलाईन फर्जी तरीके से अवैध प्रविष्टि कर ली गई थी। इस अनियमित्‍ता की शिकायत प्राप्‍त होने पर कलेक्‍टर राघवेन्‍द्र सिंह के निर्देश पर इसकी जांच संयुक्‍त कलेक्‍टर ऋषभ जैन के नेतृत्‍व में प्रभारी उपायुक्‍त सहकारिता प्रशांत कौरव, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला सहाकारी केन्‍द्रीय बैंक चंद्रशेखर पटले एवं तहसीलदार दिलीप हनवत के संयुक्‍त दल द्वारा की गई थी।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button