जबलपुर में चोरों के हौसले बुलंद, यातायात थाने से चंद कदम दूर कार चोरी
जबलपुर में बेखौफ चोर, पुलिस थाने के पास से दिनदहाड़े कार चोरी

जबलपुर: शहर में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। मढ़ाताल इलाके में दिनदहाड़े एक कार चोरी की घटना सामने आई है। चोर द्वारा गाड़ी चोरी करने का पूरा मामला पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
हैरानी की बात यह है कि यह चोरी मालवीय चौक स्थित मढ़ाताल यातायात पुलिस थाने से महज कुछ ही दूरी पर हुई, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
चोरी हुई गाड़ी मंगल नामक युवक की बताई जा रही है। पीड़ित ने मामले की शिकायत ओमती थाना में दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
यह मामला जबलपुर के मालवीय चौक, मढ़ाताल यातायात पुलिस थाना क्षेत्र का है।
बाइट:
आर.एस. बघेल, थाना प्रभारी, ओमती
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



