Jabalpur news:चरगवां विवाद: मुस्लिम समाज ने दिखाई समझदारी, कानूनी प्रक्रिया पर जताया भरोसा

जबलपुर में जमीन विवाद के बीच मुस्लिम समाज की शांति की अपील

जबलपुर:चरगवां थाना क्षेत्र में कब्रिस्तान की जमीन पर शव दफनाने को लेकर उत्पन्न हुए विवाद के बीच मुस्लिम समाज ने संयम, शांति और कानूनी प्रक्रिया पर भरोसा जताया है। मुस्लिम पक्ष का स्पष्ट कहना है कि संबंधित भूमि वर्षों से कब्रिस्तान के रूप में उपयोग में है और इसके समर्थन में स्थानीय लोगों के पास आवश्यक साक्ष्य भी मौजूद हैं।मुस्लिम समाज के लोगों ने बताया कि यह जमीन लंबे समय से समुदाय के अंतिम संस्कार के लिए प्रयुक्त होती रही है और किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या नया दावा निराधार है। वहीं हिंदू पक्ष द्वारा इसे चारागाह की जमीन बताए जाने के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी, लेकिन मुस्लिम समाज ने शांति बनाए रखने की अपील करते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है।स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात किए गए हैं। प्रशासन द्वारा जमीन की नाप-जोख कराने की तैयारी की जा रही है, ताकि तथ्यात्मक स्थिति स्पष्ट हो सके।मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि वे कानून और प्रशासन पर पूरा भरोसा रखते हैं और जांच के बाद सच्चाई सामने आने की उम्मीद है। फिलहाल क्षेत्र में शांति बनी हुई है और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

 

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button