जबलपुर में तेज रफ्तार कार का कहर, युवती चालक ने राहगीर को कुचला

High-speed car wreaks havoc in Jabalpur, young driver crushes pedestrian

जबलपुर में कार में सवार दो युवती ने मंगलवार की शाम को जमकर हंगामा मचाया। कार को सड़क पर लहराते हुए जब स्थानीय लोगों ने देखा तो वो दहशत में आ गए। राहगीर जब तक अपने आप को बचा पाए तब तक कार चला रही, युवती ने एक सड़क किनारे पैदल जा रहे हैं, शख्स को रौंद दिया, जिससे कि उसका एक पैर फ्रैक्चर हो गया। एक्सीडेंट करते ही मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ लग गई। जानकारी लगते ही संजीवनी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार को जप्त कर जांच शुरू कर दी। इस घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए है।जानकारी के मुताबिक मंगलवार की शाम को एक कार एमपी 19CB 1747 तेज रफ्तार से रॉयल स्कूल की ओर से कब्रिस्तान तरफ जा रही थी इसी दौरान सामने से आ रहे एक राहगीर जिसका नाम आशीष पटेल(40) है उसे टक्कर मार दी। कार की टक्कर से आशीष के दोनों पैर फैक्चर हो गए। स्थानीय लोगों ने फौरन घायल को 108 की मदद से इलाज के लिए मेडिकल भिजवाया तो वही कर चालक को घेरकर पुलिस को सूचना दी।कुछ देर बाद संजीवनी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार को जप्त किया। बताया जा रहा है कि संजय नगर निवासी अनुष्का गुहा अपनी सहेली के साथ कार चल रही थी, इस दौरान यह हादसा हुआ है। संजीवनी नगर थाना पुलिस ने अनुष्का के खिलाफ बीएनएस की धारा 281 और 125 के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी बी.ड़ी द्विवेदी ने बताया कि युवती से पूछताछ की जा रही है। जांच के दौरान यह भी पता चला है कि संभवता उसके पास लाइसेंस नहीं है, फिलहाल पुलिस ने लापरवाही पूर्वकवाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button