जबलपुर में दलदल में तैरता मिला बुजुर्ग का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

Elderly man's body found floating in swamp in Jabalpur, post-mortem to reveal mystery behind death

जबलपुर के अधारताल थानांतर्गत महराजपुर बायपास के पास स्थित चौबे धर्मकांटा के समीप गोबर के दलदल में एक बुजुर्ग का शव उतराता हुआ मिलने से सनसनी मच गई। क्षेत्रीयजनो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालते हुए पंचनामा कार्रवाई कर मर्ग कायम करते हुए मामले को जाँच में लिया है। अधारताल पुलिस ने मौके पर मामले की जानकारी देते हुए बताया की चौबे धर्म कांटा के पास से सूचना मिली थी की एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव गोबर के दलदल में पड़ा हुआ है।मौके पर शव को बाहर निकालकर मर्ग जांच में लिया गया है। मृतक की उम्र करीब 70 से 75 वर्ष की बताई जा रही है। एडिशनल एसपी सूर्य कांत शर्मा का कहना की मौत की असली वजह पोस्टमार्टम के बाद पता चल सकेगी।वही मृतक के परिजनों का पता लगाया जा रहा है।

 

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button