जबलपुर: दूषित पेयजल के खिलाफ महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश यादव का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

Jabalpur: Women Congress President Kamlesh Yadav begins indefinite protest against contaminated drinking water

जबलपुर में ‘स्वच्छ जल क्रांति अभियान’ के तहत महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कमलेश यादव ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है, जिसमें उन्होंने नगर निगम और महापौर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जनता के लिए शुद्ध पेयजल की मांग की है। धरने के दौरान कमलेश यादव ने इंदौर के भगीरथपुरा की हालिया हृदयविदारक त्रासदी का उल्लेख किया, जहाँ दूषित पानी पीने से बच्चों और बुजुर्गों सहित 26 से अधिक लोगों की जान चली गई। उन्होंने चेतावनी दी कि जबलपुर की स्थिति भी गंभीर है क्योंकि शहर की पाइपलाइनें आज भी गंदे नालों के बीच से गुजर रही हैं और लीकेज के कारण लोगों को जहरीला पानी पीने पर मजबूर होना पड़ रहा है। महापौर पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव पूर्व नर्मदा जल को शुद्ध करने का जो आश्वासन दिया गया था, वह पूरी तरह खोखला साबित हुआ है। उन्होंने इसे राजनीतिक नहीं बल्कि मानवता की लड़ाई करार देते हुए प्रशासन से अपील की है कि वे धन की राजनीति छोड़कर जनता को जीने के लिए अनिवार्य शुद्ध जल और वायु उपलब्ध कराएं ताकि इंदौर जैसी घटना जबलपुर में न दोहराई जाए।

 

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button