Azamgarh News: प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूरे होने पर निकाली शोभायात्रा

पवई (आजमगढ़) अयोध्या धाम में भगवान श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के द्वितीय वर्षगांठ पर 22 जनवरी को विकास खंड पवई के बस्ती चक गुलरा गांव से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें मुख्य आकर्षण बुलडोजर पर सवार जटायु के साथ क्षेत्र भ्रमण किया गया। शोभायात्रा बस्ती चक गुलरा गांव के राधा कृष्ण मंदिर से बस्ती बाजार, जल्दीपुर, पवई तिराहा, शीतला धाम पवई होते हुए बस्ती गांव स्थित मंदिर में महाआरती व हनुमान चालीसा पाठ के साथ संपन्न हुई। इसके बाद महाप्रसाद वितरण किया गया। इस शोभा यात्रा में भक्तों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। राम भक्तों ने अपने वाहनों और डीजे पर रामलला के भजनों के साथ यात्रा में भाग लिया। बाजार वासियों ने आरती और पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया। ग्राम पंचायत बस्ती चक गुलरा के प्रधान राकेश चौरसिया ने बताया कि यह क्षेत्र की लगभग तीन किलोमीटर लंबी सबसे बड़ी शोभायात्रा थी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान राकेश चौरसिया, सुरेश बिन्द, संदीप गौड़, रणधीर चौहान, संतोष सिंह, मनोज भोजवाल, विपुल शर्मा, राजकुमार, अरुण, प्रवीण, सत्यम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने शोभायात्रा का अभिनंदन करते हुए सामाजिक एवं धार्मिक एकता का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button