Azamgarh News: मनरेगा बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस ने लगाई चौपाल, मजदूरों के हक की उठी आवाज

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ जिले के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र (344) अंतर्गत बिलरियागंज ब्लॉक की पटवथ कौतुक ग्राम पंचायत में कांग्रेस पार्टी द्वारा मनरेगा बचाओ अभियान के तहत चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चौपाल में बड़ी संख्या में मनरेगा मजदूरों, ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव संतोष सिंह ने कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं बल्कि ग्रामीण गरीबों, मजदूरों और किसानों की जीवनरेखा है। यह योजना सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराती है और गांवों को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाती है।
वहीं जिला महासचिव संतोष कुमार सिंह ने केंद्र व प्रदेश की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मनरेगा को कमजोर करने की साजिश रची जा रही है। बजट में कटौती, समय पर मजदूरी का भुगतान न होना और काम के दिनों में कमी जैसे कदम गरीब विरोधी हैं। उन्होंने इसे मजदूरों के अधिकारों पर सीधा हमला बताया।
महाराजगंज ब्लॉक अध्यक्ष राम अवध प्रेमी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीब, किसान और मजदूरों के साथ खड़ी रही है और मनरेगा को बचाने के लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष जारी रहेगा।
इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी जयराम भारती सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी, मनरेगा मजदूर और ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button