Jabalpur news:रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा की तीसरी वर्षगांठ: 70 वर्ष प्राचीन हरदौल-शीतला माता मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, सुंदरकांड और भंडारे का आयोजन

Jabalpur :Third anniversary of Ramlala's Pran-Pratishtha: Crowds gathered at the 70-year-old Hardaul-Sheetla Mata temple, Sunderkand recitation and Bhandara organised.

जबलपुर: अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम की प्राण-प्रतिष्ठा को आज तीन वर्ष पूर्ण होने पर संपूर्ण भारत वर्ष के साथ-साथ क्षेत्र में भी भारी उत्साह देखा गया। इस पावन अवसर पर 70 साल पुराने ऐतिहासिक हरदौल मंदिर शीतला माता परिसर में भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जहाँ भक्ति और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला।प्राण-प्रतिष्ठा की तृतीय वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मंदिर समिति और स्थानीय भक्तों द्वारा विशेष सजावट की गई थी। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु श्री राम की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और महाआरती के साथ हुआ। इसके पश्चात सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में राम भक्तों ने शामिल होकर धर्म लाभ लिया।पूरा मंदिर परिसर ‘जय श्री राम’ के जयघोष से गुंजायमान रहा। ढोल-नगाड़ों की थाप पर युवाओं और महिला श्रद्धालुओं में एक अलग ही जज्बा और उत्साह देखने को मिला। समूचा वातावरण राममय हो गया और श्रद्धालुओं ने नृत्य कर अपनी खुशी जाहिर की।धार्मिक अनुष्ठानों के समापन के बाद प्रभु को विशेष भोग लगाया गया और विशाल भंडारे (प्रसाद वितरण) का आयोजन किया गया। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर समिति के सदस्यों कृष्ण दहिया ने बताया कि यह 70 वर्ष पुराना प्राचीन मंदिर आस्था का केंद्र है और रामलला के मंदिर निर्माण की वर्षगांठ को यहां हर साल इसी भव्यता के साथ मनाया जाता है।

 

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button