UP news:घूस लेते चौकी इंचार्ज और पुलिसकर्मी रंगे हाथों पकड़े गए
UP News: Outpost in-charge and policeman caught red-handed taking bribe

वाराणसी में एंटी करप्शन टीम ने दो पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार किया
वाराणसी में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिगरा थाना क्षेत्र के विद्यापीठ चौकी इंचार्ज समेत दो पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों पुलिसकर्मी 20 हजार रुपये की रिश्वत ले रहे थे। शिकायतकर्ता के मुकदमे में नामजद होने के बाद रुपये की मांग की गई थी।एंटी करप्शन टीम ने लालपुर-पांडेयपुर थाना परिसर में छापा मारकर दोनों पुलिसकर्मियों को हिरासत में लिया। खबर लिखे जाने तक उनसे पूछताछ जारी थी।



