आजमगढ़:गोवध में वांछित तीन अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़:कप्तानगंज पुलिस ने गोवध मे वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दी। जानकारी के अनुसार 28.12.2023 को सुबाष चौहान पुत्र स्वं0 शिवपुजन चौंहान साकिन गौरा थाना कप्तानगंज जनपद आमजगढ़ द्वारा लिखित तहरीर दिया कि रात्रि में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी के सरसो के खेत में प्रतिन्धित पशुओं का वध कर दिया गया है जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 373/23 धारा- 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम बनाम एक अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 वंशराज सिंह द्वारा सम्पादित की जा रही है। विवेचना मे अभियुक्तों मो0 सलमान,मो0 लैस, मो0 कैश समस्त पुत्र आशिफ अली उर्फ अशरफ अली निवासी ग्राम गौरा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ का नाम प्रकाश मे आया ।मंगलवार को थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य मय हमराह व उ0नि0 श्री वंश राज सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश मे आये अभियुक्तों मो0 सलमान,मो0 लैस,मो0 कैश पुत्रगण आशिफ अली उर्फ अशरफ अली समस्त निवासी ग्राम गौरा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ को ग्राम गौरा पुलिया से सुबह लगभग 9.55 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त मो0 सलमान के पास से घटना में प्रयुक्त 02 चापड बरामद हुआ । गिरफ्तारी अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button