जबलपुर:स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल के संचालक अमित खरे पर धोखाधड़ी का आरोप
Jabalpur: Smart City Hospital director Amit Khare accused of fraud

समाजवादी पार्टी ने एसपी कार्यालय में सौंपा ज्ञापन
जबलपुर में ‘स्मार्ट सिटी’ हॉस्पिटल के संचालक अमित खरे एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं। इस बार उन पर एक गरीब व्यक्ति के साथ छल करने और फर्जी बीमा क्लेम (Insurance Claim) के मामले में फंसाने का आरोप लगा है। इस मामले को लेकर आज समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी (SP) कार्यालय पहुँचकर न्याय की मांग की है।समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव आशीष मिश्रा के अनुसार, बिलपठार क्षेत्र के मल्लाह समाज का एक युवक कुछ समय पहले सड़क हादसे का शिकार हुआ था। उसका इलाज अमित खरे के अस्पताल में हुआ, जहाँ कथित तौर पर इलाज में लापरवाही बरती गई। इस इलाज के खर्च के कारण पीड़ित परिवार की तीन एकड़ जमीन तक बिक गई, लेकिन युवक पूरी तरह ठीक नहीं हो सका और आज भी अपाहिज है।पीड़ित के पिता ने उसके जीवन-यापन के लिए एक वैन (गाड़ी) फाइनेंस कराई थी। आरोप है कि अमित खरे ने युवक को झांसे में लेकर गाड़ी जबलपुर बुलवाई और कुंडम थाने ले गए। वहां उन्होंने एक फर्जी एक्सीडेंट का नाटक रचकर बीमा राशि हड़पने की कोशिश की।जब मामला स्वास्थ्य केंद्र पहुँचा, तो वहां के डॉक्टरों ने पुलिस को सूचित किया कि यह मामला फर्जी है।इस धोखाधड़ी के प्रयास के कारण पिछले 6 महीनों से उस गरीब युवक की गाड़ी थाने में जब्त है, जिससे उसका रोजगार छिन गया है।सपा नेताओं का कहना है कि पीड़ित युवक ने कुंडम थाने में अपने बयान दर्ज करा दिए हैं और पूरी घटना की सच्चाई बता दी है। पार्टी ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर निम्नलिखित मांगें रखी हैं:
पीड़ित युवक की गाड़ी को तुरंत रिहा किया जाए।दोषी अमित खरे के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।पीड़ित परिवार को हुए आर्थिक नुकसान का मुआवजा दिलाया जाए।”एक गरीब को न्याय दिलाना हमारा कर्तव्य है, और हम इस मामले को अंजाम तक पहुँचाएंगे
बाइट आशीष मिश्रा, प्रदेश सचिव, सपा
बाइट। आकांक्षा उपाध्याय, उप पुलिस अधीक्षक
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



