Jabalpur news:महंगाई राहत एरियर सहित देने की मांग
Jabalpur News: Demand for dearness relief along with arrears

जबलपुर में विद्युत पेंशनर्स हित रक्षक संघ की ओर से अपनी दो प्रमुख मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरना एवं प्रदर्शन आयोजित किया गया। संघ के अध्यक्ष सुब्रतो बनर्जी ने बताया कि उनकी मुख्य मांग है कि विद्युत पेंशनर्स की पेंशन की गारंटी सुनिश्चित करते हुए ट्रेजरी के माध्यम से नियमित भुगतान किया जाए तथा केंद्र सरकार द्वारा घोषित तिथि से ही महंगाई राहत एरियर सहित प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि पेंशन और महंगाई राहत की राशि पहले ही उपभोक्ताओं से टैरिफ के माध्यम से विद्युत कंपनियों द्वारा प्राप्त कर ली जाती है, इसलिए समय पर भुगतान करने से सरकार पर कोई अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं पड़ेगा। संघ ने 23 दिसंबर 2025 को मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर जबलपुर के माध्यम से ज्ञापन भी सौंपा था, लेकिन अब तक किसी ठोस कार्रवाई की जानकारी नहीं मिलने के कारण यह लोकतांत्रिक कदम उठाया गया। धरने में करीब 200 से अधिक पेंशनर्स शामिल हुए, जबकि पूरे मध्यप्रदेश में संघ की 40 शाखाओं द्वारा एक साथ शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



