Jabalpur news:रास्ता रोकने के विवाद में इंजीनियर पर चाकू से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार
Jabalpur News: Engineer attacked with knife in a road blockade dispute, two accused arrested

लोकेशन जबलपुर
जबलपुर के गढ़ा थाना अंतर्गत सुविधा मार्केट के पास एक सनसनीखेज वारदात सामने आई थी, जहाँ रास्ता खाली कराने के विवाद में दो बदमाशों ने एक रेलवे सेक्शन इंजीनियर पर चाकू से हमला कर दिया था। पीड़ित कुणाल कुमार, जो शक्ति नगर के निवासी हैं, ड्यूटी के बाद सब्जी खरीदने रुके थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उनकी स्कूटी का रास्ता रोक लिया। जब कुणाल ने रास्ता देने को कहा, तो आरोपियों ने उनसे ₹2000 की मांग की और इनकार करने पर उनके पैर पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।वही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को दबोच लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कृष्णा बेन (25 वर्ष) और ऋतिक वंशकार (27 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी कृष्णा बेन का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वह हत्या के प्रयास के मामले में 5 साल की सजा काटकर मात्र 6 महीने पहले ही जेल से छूटा था। गढ़ा पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर घटना में प्रयुक्त चाकू और मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



