AI पोस्टर विवाद: एपस्टीन फाइल के नाम पर जबलपुर में सियासी घमासान, यूथ कांग्रेस के X हैंडल पर FIR

Poster controversy: Political turmoil erupts in Jabalpur over Epstein files, FIR against Youth Congress's X handle

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

जबलपुर। एपस्टीन फाइल्स के नाम पर सोशल मीडिया में वायरल हुए AI जनरेटेड पोस्टर और वीडियो को लेकर जबलपुर में सियासी बवाल खड़ा हो गया है। एमपी यूथ कांग्रेस के आधिकारिक X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट से पोस्ट की गई कथित तस्वीरों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दर्शाते हुए “एपस्टीन फाइल्स” और “अडानी DOJ” का उल्लेख किया गया था। पोस्टरों में पीएम मोदी को “Compromised” बताने वाली आपत्तिजनक सामग्री साझा की गई, जिसके बाद मामला प्रशासन तक पहुंचा।सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया कि शहर के मढ़ाताल और पुराने बस स्टैंड क्षेत्र स्थित नगर निगम के आधिकारिक यूनिपोल पर ये पोस्टर लगाए गए हैं। हालांकि, मौके पर जांच में पाया गया कि संबंधित यूनिपोल पर नियमित विज्ञापन एजेंसियों के ही विज्ञापन लगे थे और कोई आपत्तिजनक पोस्टर नहीं था। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि यूनिपोल की वास्तविक तस्वीरों के साथ डिजिटल छेड़छाड़ कर AI तकनीक के जरिए भ्रामक सामग्री तैयार की गई और उसे वायरल किया गया।

सीएसपी रितेश कुमार शिव ने बताया

नगर निगम के कार्यपालन यंत्री की शिकायत पर थाना ओमती में 09 फरवरी 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 197(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। CSP रितेश कुमार शिव ने बताया कि नगर निगम की छवि से छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक AI जनरेटेड सामग्री प्रसारित की गई है, जिसकी विवेचना जारी है। पुलिस ने यूथ कांग्रेस के वेरिफाइड X हैंडल के संचालक के खिलाफ अज्ञात आरोपी के रूप में अपराध पंजीबद्ध कर साइबर माध्यम से उसकी पहचान और भूमिका की जांच शुरू कर दी है।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button