Jabalpur news:पनागर में बस स्टॉप पर मिला अज्ञात वृद्ध का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Unidentified elderly man's body found at a bus stop in Panagar, police engaged in identification

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

पनागर/जबलपुर

जबलपुर के पनागर थाना क्षेत्र अंतर्गत बमनोदा बाईपास के पास एक बस स्टॉप पर करीब 55 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर चोट के कोई प्रत्यक्ष निशान नहीं मिले हैं, हालांकि पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का अनुमान है कि यह शव करीब 12 से 24 घंटे पुराना हो सकता है।थाना प्रभारी पनागर विपिन ताम्रकार ने बताया कि फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। अधिकारियों का कहना है कि मृतक की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों का सहारा भी लिया जा रहा है ताकि जल्द से जल्द उसके परिजनों का पता लगाया जा सके।

 

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button