Azamgarh News: पांचवा इण्डिया ओपन इण्टरनेशनल किक बाक्सिंग कप मे कास्य पदक जीता*

सत्येन्द्र सिंह लालगंज आजमगढ़

लालगंज ( आजमगढ ) स्थानीय तहसील क्षेत्र के लफिया गांव निवासिनी अन्विता सिंह पुत्री पीयूष कुमार सिंह ने पांचवां इंडिया ओपन इण्टरनेशनल किक बाक्सिंग कप 2026 मे शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया । विकास खण्ड पल्हना के लफिया गांव निवासी सन्तोष कुमार सिंह की पौत्री आर्मी पब्लिक स्कूल अहिल्या नगर महाराष्ट्र मे कक्षा तीन उम्र 10 वर्ष की छात्रा है। कोच सचिन मकसेर किक बाक्सिंग स्पोट्स एसोसिएशन महाराष्ट्र की देख रेख मे तैयारी करती है। के0 डी0 इनडोर स्टेडियम नई दिल्ली मे 04 फरवरी से 08 तक पांच दिवसीय हो रहे पाचवां इण्डिया ओपन इंटरनेशनल किक बाक्सिंग कप 2026 मे प्वाइंट फाइट यंगर कैडेट फीमेल (-37 ) माइनस सैतीस किलोग्राम वर्ग मे शानदार प्रदर्शन करते हुए अन्विता सिंह पुत्री पीयूष कुमार सिंह ने कांस्य पदक प्राप्त किया । अन्विता के कास्य पदक पर कब्जा करने पर गांव सहित क्षेत्र के लोगो ने घर पहुंचकर बधाई दी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button