Azamgarh News: डीएचपी समाजसेवी ग्रुप ने आगामी पंचायत चुनाव में भागीदारी करने का एलान किया*

लालगंज आजमगढ़
स्थानीय क्षेत्र में व्याप्त दुर्व्यवस्था और सरकारी अनदेखी का आरोप लगाते हुए डीएचपी समाजसेवी ग्रुप ने आगामी पंचायत चुनाव में भागीदारी करने का एलान किया। इसी क्रम में रविवार को ग्रुप की ओर से एक रैली निकाली गई, जिसमें सैकड़ों बाइक और चार पहिया वाहन शामिल रहे।रैली बरडीहा मोड़ कंजहित से शुरू होकर देवगाँव, गोसाईगंज, लालगंज निहोरगंज सिधौना तक पहुंची। इसमें बड़ी संख्या में समर्थकों ने हिस्सा लिया। रैली के माध्यम से ग्रुप के लोगों ने लालगंज देवगांव, बिंद्रा बाजार से जोड़े जाने की मांग समेत स्थानीय समस्याओं जैसे क्षेत्र में स्टेडियम का अभाव, छुट्टा पशुओं की समस्या, देवगांव बसही रोड पर अंडरपास की मांग, और छात्राओं के लिए महाविद्यालय की व्यवस्था तथा मेहनाजपुर से निकलने वाली रेलवे लाइन को देवगांव लालगंज बाजार से सटाकर निकालने की मांग सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर नाराजगी का इजहार किया और जनप्रतिनिधियों पर लापरवाही का आरोप लगाया गया की कोई जनप्रतिनिधि क्षेत्र को इन सब बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा ! इस मौके पर डीएचपी समाजसेवी ग्रुप के प्रायोजक कंचन सिंह, प्रबंधक विद्युत चौरसिया, अध्यक्ष रमेश यादव, संरक्षक भानुप्रताप सिंह, मास्टर बशीर अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
ग्रुप के पदाधिकारियों ने कहा कि पंचायत चुनाव में शामिल होकर ही क्षेत्र की समस्याओं का समाधान संभव है। बगैर सिस्टम में शामिल हुए समस्याओं की सुनवाई नहीं होती, इसलिए इस बार डीएचपी समाजसेवी ग्रुप पंचायत चुनाव मजबूती से लड़ेगा और जन समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button